आधुनिक शिक्षा में सहजयोग ध्यान का महत्व
(The Important of Sahaj yoga Meditation in modern Education)
Keywords:
सहजयोग ध्यान, आधुनिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्यAbstract
आधुनिक युग छात्रों में पढ़ाई, परीक्षा का भय है, असफल होने की चिंता का दबाव लगातार देखने को मिल रहा है। जिसका असर छात्रों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ रहा हैं। आज की शिक्षा प्रणाली रटने पर केन्द्रित हो गई है। छात्रों के मन में नौकरी ना लगने की चिंता, आक्रोश, गुस्सा, एकाग्रता, की कमी आदि देखने को मिल रही है। पहले शिक्षा का अर्थ छात्रों का चरित्र का विकास करना था, परन्तु आज वह केवल नौकरी एवं नंबरों तक सीमित रह गया है। छात्रों के पास जानकारी तो बहुत हैं पर उन्हें मानसिक शान्ति, एकाग्रता और संतुलन नहीं हैं। छात्रों में मानसिक तनाव को देखते हुए आधुनिक शिक्षा प्रणाली में सहजयोग का महत्व बहुत बढ़ गया हैं। आधुनिक काल की अंधा-धुंध स्थिति में छात्रों का संतुलित विकास करना सहजयोग का विशेष उद्देश्य हैं। सहजयोग के माध्यम से मनुष्य की उस अवस्था को प्राप्त कर सकते हैं जिसे विचारहीन जागरूकता कहते हैं। इस अवस्था में छात्र अतीत या भविष्य की चिंताओं से मुक्त होकर वर्तमान क्षण का अनुभव करता हैं। सहजयोग ध्यान करने से छात्र शांति और संतुलन को प्राप्त करते हैं तथा समय के साथ छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने लगता हैं।
References
पुस्तकें -
श्री माताजी निर्मला देवी (1990) सहजयोग: एक परिचय नव शक्ति, प्रकाशन नई दिल्ली।
निर्मला श्री माताजी (1995)-सहज योग : कुंडलिनी जागरण की दिव्य प्रक्रिया, सहजयोग ट्रस्ट, पुणे।
वर्मा.डॉ.बलवंत (2010)- सहजयोग ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य, राधा पब्लिकेशन, दिल्ली।
शोध पत्रिकाये-
राय, यू.सी. एवं अन्य (2015) - माध्यमिक छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शनऔर चिंता पर सहजयोग का प्रभाव भारतीय मनोविज्ञान पत्रिका, दिल्ली विश्वविद्यालय।
शर्मा, एच. और सिंह. पी (2018)- स्कूल शिक्षा में योग और सहजचेतना, एन.सी.आर.टी शिक्षा पत्रिका, नई दिल्ली।
कुमार. पी. (2020)-आंध्र प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अनुशासन और उपस्थिति पर सहज योग ध्यान का प्रभाव, जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड प्रैक्टिस।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 The Voice of Creative Research

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
