समावेशी शिक्षा में नेतृत्व की भूमिका का अध्ययन: भारतीय संदर्भ में

Authors

  • सिम्मी सोनकर (शोधार्थी) शिक्षा शास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय https://orcid.org/0009-0002-2140-2642
  • डॉ० विभा यादव (सहायक आचार्य) शिक्षा शास्त्र विभाग महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ

Keywords:

समावेशी शिक्षा, विद्यालय नेतृत्व, दिव्यांग विद्यार्थी, शैक्षिक समानता, नेतृत्व चुनौतियाँ, विद्यालयी वातावरण

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन भारतीय संदर्भ में समावेशी शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने में विद्यालयी नेतृत्व की भूमिका का विश्लेषण करता है। समावेशी शिक्षा केवल दिव्यांग विद्यार्थियों को सामान्य विद्यालयों में प्रवेश प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए समान अवसर, सम्मानजनक वातावरण, आवश्यक शैक्षिक संसाधन, सुगम्य अधिगम व्यवस्था तथा सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करना भी इसका महत्वपूर्ण पक्ष है। इस संदर्भ में विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षक, प्रशासन तथा राज्य और जिला स्तर के शैक्षिक नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। अध्ययन का उद्देश्य समावेशी विद्यालय नेतृत्व के समक्ष विद्यमान प्रमुख चुनौतियों की पहचान करना तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावी और उत्तरदायी नेतृत्व व्यवस्था विकसित करने हेतु सुझाव प्रस्तुत करना है। शोध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, संबंधित सरकारी नीतियों एवं प्रतिवेदनों तथा उपलब्ध शोध-पत्रों का दस्तावेजीय एवं साहित्यिक विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि नीतिगत प्रावधानों के बावजूद बुनियादी ढांचे की कमी, सुगम्य सुविधाओं का अभाव, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी, संसाधनों की अपर्याप्तता, प्रशासनिक उदासीनता तथा राज्य एवं जिला स्तर पर प्रभावी नेतृत्व और निगरानी की कमी समावेशी शिक्षा के मार्ग में प्रमुख बाधाएँ हैं। कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा विरोध प्रदर्शन की घटनाएँ भी इन संरचनात्मक समस्याओं की ओर संकेत करती हैं। अतः समावेशी शिक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए संवेदनशील, सहभागी, उत्तरदायी और साक्ष्य-आधारित विद्यालय नेतृत्व को मजबूत करना आवश्यक है।

References

एडम्स, डी., मोहम्मद, ए., मूसा, वी., शरीफ़ा, एम., एवं टैन, के. एल. (2025)। Toward effective inclusive practices: Dynamics among school leadership, academic optimism, and teacher collaboration. International Journal of Developmental Disabilities, 71(6), 867–878. https://doi.org/10.1080/20473869.2025.2479746

अल्बुलेस्कु, आई., मानेआ, ए.-डी., अल्बुलेस्कु, एम., स्टैन, सी., एवं एंड्रोनाचे, डी. (2025)। Perceptions of inclusive leadership and its implications for achieving socio-educational performance. Social Welfare: Interdisciplinary Approach, 15, 213–237. https://doi.org/10.15388/SW.2025.15.12

European Agency for Special Needs and Inclusive Education. (2020)। Inclusive school leadership: A practical guide to developing and reviewing policy frameworks. European Agency for Special Needs and Inclusive Education. https://www.european-agency.org

हंट, पी., म्प्राह, डब्ल्यू., पोर्टर, जी., रिचलर, डी., साइडर, एस., स्पेक्ट, जे., एवं स्वेंसन, एस. (2024)। Lead to include: Educational leadership for inclusive education (ED/GEMR/MRT/2024/BP1/04)। UNESCO Global Education Monitoring Report Team. https://doi.org/10.54676/TYEN6998

लैम्ब्रेक्ट, जे., लेनकाइट, जे., हार्टमैन, ए., एहलर्ट, ए., निग्गे, एम., एवं स्पोरर, एन. (2022)। The effect of school leadership on implementing inclusive education: How transformational and instructional leadership practices affect individualised education planning. International Journal of Inclusive Education, 26(9), 943–957. https://doi.org/10.1080/13603116.2020.1752825

मानव संसाधन विकास मंत्रालय। (2020)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020)। भारत सरकार। https://education.gov.in

यूनेस्को। (2019)। N for nose: State of the education report for India 2019: Children with disabilities। UNESCO New Delhi Cluster Office. https://www.unesco.org

Downloads

Published

2026-07-31

How to Cite

सिम्मी सोनकर, & डॉ० विभा यादव. (2026). समावेशी शिक्षा में नेतृत्व की भूमिका का अध्ययन: भारतीय संदर्भ में. The Voice of Creative Research, 8(3), 197–202. Retrieved from https://thevoiceofcreativeresearch.com/index.php/vcr/article/view/406

Issue

Section

Research Article