उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिवृत्ति: एक व्यवस्थित समीक्षा
Keywords:
वैज्ञानिक अभिवृत्ति;वैज्ञानिक साक्षरता; उच्च शिक्षा; समालोचनात्मक चिंतनAbstract
वर्तमान परिपेक्ष में देखा जाए तो वैज्ञानिक अभिवृत्ति शिक्षा में एक अहम भूमिका अदा कर रही है विशेष कर उच्च शिक्षा के स्तर पर जहां विद्यार्थी केवल सूचना ग्रहण नहीं करते हैं; बल्कि ज्ञान का सृजन और समाज के निर्माण में अपना योगदान देते हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिवृत्ति और उनको प्रभावित करने वाले कारकों के मध्य संबंधों का एक व्यवस्थित साहित्यिक सर्वेक्षण के माध्यम से अध्ययन किया गया है इस व्यवस्थित साहित्यिक सर्वेक्षण में वर्ष 2000 से वर्ष 2025 के मध्य प्रकाशित हुए 85 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों, सरकार की नीतियों एवं शैक्षिक दस्तावेजों के माध्यम से गहन विशेषण किया गया और उसके आधार पर समीक्षात्मक निष्कर्ष निकालकर यह प्राप्त हुआ कि वैज्ञानिक अभिवृत्ति केवल ज्ञान का परिणाम नहीं है बल्कि यह जिज्ञासा, संदेह, खुले दिमाग, तथ्यों का पर निर्भरता और वैज्ञानिक पद्धति के प्रति सम्मान का एक समुच्चय का अध्ययन है। शोध में यह भी पाया गया कि भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में परंपरागत आधारित शिक्षा और शिक्षण विधियां जो वर्तमान परिपेक्ष में उपयोगी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है; क्योंकि यह वैज्ञानिक अभिवृत्ति को बढ़ावा नहीं देती हैं। पाठ्यक्रम में प्रयोगात्मक शिक्षा (Experiential Learning), परियोजना आधारित अधिगम (PBL), और बहु-विषयक (Interdisciplinary) दृष्टिकोण की गंभीर कमी पाई गई है। समीक्षा यह भी प्रकट करती है कि शिक्षकों की भूमिका, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता, और सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश वैज्ञानिक अभिवृत्ति को गहराई से प्रभावित करते हैं। इस शोध पत्र का एक उद्देश्य नीति निर्माता और शिक्षाविदों के साथ पाठ्यक्रम निर्माता के लिए एक मार्गदर्शिका (Evidence-based blueprint) उपलब्ध कराना है जिससे उच्च शिक्षा को अधिक तर्कसंगत,जिज्ञासु, रचनात्मक एवं जीवन उपयोगी बनाया जा सके।
References
Abd-El-Khalick, F., & Lederman, N. G. (2000). विज्ञान के इतिहास संबंधी पाठ्यक्रमों का विद्यार्थियों की विज्ञान की प्रकृति संबंधी धारणाओं पर प्रभाव। जर्नल ऑफ रिसर्च इन साइंस टीचिंग, 37(10), 1057–1095।
Aiken, L. R. (1970). गणित के प्रति अभिवृत्तियाँ। रिव्यू ऑफ एजुकेशनल रिसर्च, 40(4), 551–596।
Anderson, J., & Lee, S. (2018). विज्ञान पाठ्यक्रम में विज्ञान के इतिहास और दर्शन का एकीकरण: एक व्यवस्थित समीक्षा। साइंस एजुकेशन, 102(3), 512–541।
Bandura, A. (1997). स्व-प्रभावकारिता: नियंत्रण का अभ्यास। W. H. Freeman।
Chisholm, R. (2019). स्नातक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिवृत्तियों के विकास में सहकर्मी समीक्षा की भूमिका। जर्नल ऑफ कॉलेज साइंस टीचिंग, 48(4), 34–41।
Chopra, R. (2018). भारतीय उच्च शिक्षा में पहचान का संकट। इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली, 53(28), 10–12।
Collins, A., Brown, J. S., & Newman, S. E. (2020). संज्ञानात्मक शिक्षुता: पठन, लेखन और गणित के कौशल सिखाना। In ज्ञान, अधिगम और अनुदेशन (pp. 453–494)। Routledge।
Fraser, B. J. (1981). विज्ञान-संबंधी अभिवृत्तियों का परीक्षण (TOSRA)। ऑस्ट्रेलियन काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च।
Gardner, H. (1991). अशिक्षित मस्तिष्क: बच्चे कैसे सोचते हैं और विद्यालयों को कैसे पढ़ाना चाहिए। Basic Books।
Garg, S. (2019). भारतीय विश्वविद्यालयों में अंतर्विषयक अध्ययन: एक वास्तविकता परीक्षण। हायर एजुकेशन क्वार्टरली, 73(2), 198–214।
Hodson, D. (2011). भविष्य की ओर देखना: सामाजिक सक्रियता के लिए पाठ्यक्रम का निर्माण। Sense Publishers।
Hofstein, A., & Lunetta, V. N. (2004). विज्ञान शिक्षा में प्रयोगशाला: इक्कीसवीं सदी के लिए आधारभूत परिप्रेक्ष्य। साइंस एजुकेशन, 88(1), 28–54।
Howard, J. (2023). कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में वैज्ञानिक साक्षरता पर पुनर्विचार। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ STEM एजुकेशन, 10(1), 15–28।
Joshi, A., & Patil, D. (2022). भारतीय महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिवृत्ति पर जिज्ञासा-आधारित विज्ञान शिक्षा का प्रभाव। इंडियन जर्नल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च, 7(3), 45–56।
Krishna, R., & Rao, M. (2021). भारतीय उच्च शिक्षा में शिक्षक प्रशिक्षण और शिक्षाशास्त्र: एक आलोचनात्मक विश्लेषण। जर्नल ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन, 35(2), 123–139।
Kuhn, T. S. (1962). वैज्ञानिक क्रांतियों की संरचना। University of Chicago Press।
Kumar, P., & Sharma, R. (2019). भारतीय विश्वविद्यालयों में रटने पर आधारित अधिगम की संस्कृति: 21वीं सदी की चुनौतियाँ। एशियन जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, 5(1), 112–120।
Malhotra, V. (2020). परीक्षा-केंद्रित शिक्षा: भारत में वैज्ञानिक अभिवृत्ति के विकास में बाधा। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हायर एजुकेशन, 9(4), 100–110।
Martin, S. L., Johnson, M., & Williams, T. (2021). सामाजिक दबाव और वैज्ञानिक अभिवृत्तियाँ: एक अंतर-सांस्कृतिक अध्ययन। कल्चरल स्टडीज ऑफ साइंस एजुकेशन, 16(2), 417–438।
Moore, R. W., & Sutman, F. X. (1970). वैज्ञानिक अभिवृत्तियों की एक सूची का विकास, क्षेत्र-परीक्षण और प्रमाणीकरण। जर्नल ऑफ रिसर्च इन साइंस टीचिंग, 7(2), 85–94।
Page, M. J., McKenzie, J. E., Bossuyt, P. M., Boutron, I., Hoffmann, T. C., Mulrow, C. D., ... & Moher, D. (2021). PRISMA 2020 कथन: व्यवस्थित समीक्षाओं की रिपोर्टिंग के लिए अद्यतन दिशानिर्देश। BMJ, 372, n71।
Page, R. K. (2020). वैज्ञानिक साक्षरता और भावात्मक अधिगम परिणाम। Sage Publications।
Savage, T., Williams, P., & Brown, L. (2022). STEM में आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय अधिगम रणनीतियाँ। इनोवेशन्स इन एजुकेशन एंड टीचिंग इंटरनेशनल, 59(5), 520–531।
Saxena, S., & Dubey, R. (2005). भारतीय महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक अभिवृत्ति मापनी का विकास। इंडियन एजुकेशनल रिव्यू, 40(1), 45–62।
Sharma, N., & Gupta, P. (2020). ग्रामीण भारतीय महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना और संसाधनों की सीमाएँ: एक अनुभवजन्य अध्ययन। जर्नल ऑफ साइंस एजुकेशन, 21(2), 89–102।
Singh, A., Verma, S., & Tiwari, R. (2023). उच्च शिक्षा में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का मापन: विद्यमान उपकरणों की एक आलोचनात्मक समीक्षा। एजुकेशनल रिसर्च एंड रिव्यूज़, 18(6), 155–165।
Thomas, J., & Harden, A. (2008). व्यवस्थित समीक्षाओं में गुणात्मक शोध के विषयगत संश्लेषण की विधियाँ। BMC मेडिकल रिसर्च मेथडोलॉजी, 8(1), 45।
Wang, Y., & Wu, H. (2023). कोविड-19 महामारी के दौरान वैज्ञानिक अभिवृत्तियों को बढ़ाने में आभासी प्रयोगशालाओं की प्रभावशीलता। कंप्यूटर्स एंड एजुकेशन, 180, 104430।
Wilson, M., & Taylor, P. (2018). स्नातक विज्ञान विद्यार्थियों में अधिसंज्ञान और वैज्ञानिक अभिवृत्तियों का विकास। मेटाकॉग्निशन एंड लर्निंग, 13(2), 245–265।
Ministry of Education, Government of India. (2020). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020। भारत सरकार।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 The Voice of Creative Research

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
